सिंगरौली: एसडीएम और एसडीओपी की अगवाई में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांतिपूर्वक मतदान करने का संदेश
आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ,पोडी, वर्दी, दुअरा, सोनबर्सा आदि गांव में पहुंचकर पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि निर्भीक होकर मतदान करें।