सिंगरौली: राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि विरोधी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, जांच कराऊंगी जांच
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह पर आरोप लगाया जा रहा है कि सोन घड़ियाल क्षेत्र से रेत की चोरी कराई जा रही है और कमीशन लिया जा रहा है। उक्त आरोप को लेकर राज्य मंत्री राधा सिंह ने कहा कि मेरे काम को देखकर विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं जिसके चलते अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है।