आज़मगढ़: सिधारी थाना पुलिस ने हरियाणा निवासी दो व मऊ जनपद निवासी तीन के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
आजमगढ़ के सिधारी थाना के प्रभारी ने हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी जिले के खोल थाना के ओलांत निवासी सोनू शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा पुत्र ईश्वर व सुनील शर्मा पुत्र ईश्वर तथा मऊ के सरायलखंसी थाना के राधौपट्टी गांव निवासी शुभम राजभर, शंकर राजभर और शंभू राजभर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को प्रभारी ने बताया कि विवेचना जारी है।