आज़मगढ़: नरफोरा में फांसी लगा कर गंभीर हालत में भर्ती किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
कप्तानगंज थाना के नरफोरा में तीन दिन पूर्व अज्ञात कारणों से 17वर्षीय सिकंदर विश्वकर्मा पुत्र मधुबन विश्वकर्मा ने घर में फांसी लगा ली थी। हालांकि समय से परिजन पहुंच कर उसको बचा कर फंदे से अलग किए लेकिन सिकंदर की हालत गंभीर बनी हुई थी। सिकंदर को शहर के मड़या स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर रेफर कर दिया गया था।