आज़मगढ़: सिंघीगढ़ बाजार में बाइक से संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिरी, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
रौनापार थाना के चुनहवा से रोशनगंज बाइक से जाने के दौरान बीच रास्ते में सिंघीगढ़ बाजार में बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण महिला 45 वर्षीया परमी मौर्या सड़क पर जा गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक महिला के पति रिंकू मौर्या चला रहे थे। महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां से रेफर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।