आज़मगढ़: मुखलिसपुर हरचना में पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मनबढ़ लोगों ने की मारपीट, 4 जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती
कप्तानगंज थाना के मुखलिसपुर हरचना में शुक्रवार की शाम को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मनबढ़ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। तीन महिलाओं समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को भी चोट लगी। इसके बाद धमकी देकर आरोपी युवक वापस चले गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से रेफर होने पर 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।