बारां: धाकड़ समाज ने अटरू रोड स्थित मंशापूर्ण गणेश जी को निमंत्रण देकर श्री धरणीधर जयंती महोत्सव समारोह की शुरुआत की
Baran, Baran | Jul 17, 2025 धाकड़ समाज के आराध्य भगवान श्री धरणीधर जी के जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष में गुरूवार को अटरू रोड स्थित मंशापूर्ण भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर निमंत्रण दिया गया। भगवान श्री धरणीधर का जन्मोत्सव समारोह 14 अगस्त 2025 को समाज द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। इस संबंध में 19 जुलाई, शनिवार को सायं 5 बजे श्री धाकड़ छात्रावास में बैठक होगी।