बारां: जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने शहर में बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, ₹6.93 लाख का लगाया जुर्माना
Baran, Baran | Jul 17, 2025 जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने बारां में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता बीएल शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र शर्मा के निर्देशन में यह जांच की गई सहायक अभियंता उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने 13 परिसरों की जांच की इनमें से 6 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए सभी दोषियों के खिलाफ वीसीआर भरी गई।