बारां: मांगरोल सड़क पर 25 किमी तक पग-पग पर हो रहे हैं गड्ढे, समसपुर के पास ऑटो पलटा, बाल-बाल बचे लोग
Baran, Baran | Jul 17, 2025 बारां मांगरोल माल बंबोरी स्टेट हाईवे की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है यहां बारां के समसपुर से लेकर मांगरोल तक करीब 25 किमी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है यहां पग पग पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं वहीं कहीं जगह पर तो स्थिति है कि सड़क पर करीब 10 फीट चौड़े और आधे से 1 फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है