बारां: खुरी गांव में खेत पर हुए लड़ाई-झगड़े में एक युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jul 17, 2025 अटरू थाना क्षेत्र के खुरी गांव में गुरुवार को खेत पर हुए लड़ाई झगड़े में एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलवा राम ने बताया की राम लखन 32 वर्ष पुत्र बिरधी लाल मीणा निवासी खुरी घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है