बारां: अस्पताल रोड स्थित धान मंडी में मंडी सचिव की बिना अनुमति के खड़े हैं ट्रक, किसान हो रहे परेशान
Baran, Baran | Jul 17, 2025 शहर के अस्पताल रोड स्थित धानमंडी में इन दिनों भारी तादाद में प्लेटफार्म नंबर 5 में ट्रक यूनियन के ट्रकों का जमावडा देखा जा रहा है। ट्रक यूनियन के काफी ट्रक मंडी रोड व मंडी के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इन ट्रकों से आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में जिंस लेकर आने वाले किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है।