पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त 9888 कर्मचारियों को बांटा नियुक्ति पत्र
लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में नौकरी का पिटारा खुल गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त 9888 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटा है। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पटना स्थित सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित किया गया।