पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से 32.25 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर आए दिन शराब तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में मालसलामी थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मालसलामी थाना पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 32.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए। इस दौरान मौके से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।