पटना ग्रामीण: कारगिल चौक पर हाथरस भगदड़ कांड मामले को लेकर भाजपा यूथ के द्वारा किया गया प्रदर्शन,सत्संग बैन करने की मांग
हाथरस में भोले बाबा के नाम से प्रसिद्ध नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल जाटव के सत्संग में हुई भगदड़ में लगभग 122 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पटना के कारगिल चौक पर भाजपा यूथ के द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस मामले की सीबीआई जांच करने की भी मांग की गई। मौके पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरे देश में सत्संग को बैन किया जाए।