पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के आउटर पर पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस के 2 बोगियों के बीच की टूटी कपलिंग
पटना जंक्शन के आउटर पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस के 2 बोगियों के बीच की अचानक कपलिंग टूट गई। जिससे तेज झटका लगा और ट्रेन अचानक रुक गई। राहत की बात यह है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन ट्रैक चेंज कर रही थी जिसकी वजह से ट्रेन की रफ्तार धीमी थी और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।