पटना ग्रामीण: नीट पेपर लीक मामले को लेकर आइसा के छात्रों ने कारगिल चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट परीक्षा को रद्द किये जाने की मांग को लेकर बुधवार को आइसा के छात्रों ने कारिगल चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।