लोहंडीगुडा: सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक दल में शामिल होने संबंधी सरकारी आदेश पर यू-टर्न, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया तंज
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक दल में शामिल होने संबंधी आदेश और बाद में उसे वापस लेने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैजने सरकार पर तंज कसा है । प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि सरकार का बेहद आश्चर्यचकित करने वाला आदेश आया है, पहले सरकार ने 21 अप्रैल को आदेश निकाला था कि शासकीय कर्मचारियों को किसी भी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन में भाग लेने पर प्रतिबंध है।