रफीगंज: बलिगांव से महिलाओं के समूह पर 24.80 लाख रुपये गबन करने का आरोप, एक महिला गिरफ्तार
रफीगंज थाना पुलिस ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के पैसे के गबन मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बालीगांव निवासी बृजेश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। मंगलवार संध्या 5 बजे जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2025 को गांव की सविता देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने संयुक्त रूप से रफीगंज थाना में FIR की थी।