रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने भ्रमण के दौरान ग्राम कैथी में किसान द्वारा अपने खेत में डी.ए.पी. और यूरिया का प्रयोग कर की जा रही बुआई को देखा
डीएम ने भ्रमण के दौरान रविवार दोपहर 2 बजे ग्राम-कैथी में किसान द्वारा अपने खेत में डी०ए०पी० और यूरिया का प्रयोग करके की जा रही बुआई को देखा,किसानों से खेती के संबंध में उनकी समस्याओं के बारे में पूछा,किसानों ने डीएपी और यूरिया को महंगे दामों पर बेचे जाने की शिकायत की।इस के बाद डीएम ने कई खाद-बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया,कई दुकानों में स्टॉक को चेक किया।