बसंतपुर: वीरपुर में महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एव महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर वीरपुर स्थित ललित नारायण स्मारक महाविद्यालय इकाई संघ के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपनी विभित्र माँगो की पूर्ति हेतु दूसरे दिन गुरुवार को सांकेतिक कलमबंद हड़ताल पर है. जिस कारण महा विद्यालय के प्रशासनिक कार्य सहित अन्य कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा और छात्र छात्राएं इधर उधर घुमते नजर आ रहे थे.