पोहरी: बागौदा गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने महिलाओं को साड़ियां वितरित की, एसआईआर की दी जानकारी
Pohri, Shivpuri | Nov 28, 2025 पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम बागौदा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल ने ग्राम की समस्त महिलाओ से सौजन्य भेंट की है और उन्हें भाईदूज के उपलक्ष्य में साड़ियां वितरित की है। जहाँ रस्म अनुरूप सभी महिलाओं ने जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल का तिलक लगाकर सम्मान किया। यह जानकारी शुक्रवार रात 9 बजे प्राप्त हुई है।