भोपाल के फतेहगढ़ में राजू टी स्टॉल के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्विफ्ट कार में आए नशे में धुत कारोबारी ने भीड़ के बीच लाइसेंसी रिवॉल्वर लहराई। एक युवक से मारपीट भी की। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। कोहेफिज़ा थाना पुलिस ने 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया।