बिलारी: कुंदरकी में शादी समारोह में डीजे विवाद से युवक गंभीर रूप से घायल
मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में शादी में डीजे गाना बदलने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो हिंसा में बदल गया। एक युवक को डंडे और कुर्सियों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।