पीलीभीत: शिवा ढाबे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर निवासी जसपाल ने बताया कि उनका पुत्र अमनजीत 30 जून को अपने साथियों के साथ क्लोजर कार से हरियाणा काम करने जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे शिवा ढाबे के पास सभी