जमुई: जनजातीय गरिमा उत्सव का DM ने किया शुभारंभ, 'सबसे दूर, सबसे पहले' के मूल मंत्र के साथ शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी अभियान
Jamui, Jamui | May 18, 2026 भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश के आलोक में DM नवीन द्वारा सभा कक्ष में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे दीप प्रज्वलित कर "जनजातीय गरिमा उत्सव 2026" के अंतर्गत जन भागीदारी अभियान - "सबसे दूर, सबसे पहले" का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। यह महा-अभियान सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के समग्र उत्थान और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है।