गया टाउन सीडी ब्लॉक: सीटी एसपी कोटा किरण कुमार रात में दिखे एक्शन मोड में, शहर के 3 थानों का किया औचक निरीक्षण
गया में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार की रात 12 बजे सीटी एसपी कोटा किरण कुमार के द्वारा डेल्हा थाना, सिविल लाइन थाना एवं विष्णुपद थाना का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई।