कन्या महाविद्यालय में मनाया गया लाइफस्टाइल डे, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
..
14 एमपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंशु भान सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. अहिरवार के सहयोग से शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में लाइफस्टाइल डे मनाया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनिता प्रजापति द्वारा एनसीसी कैडेट्स को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कैडेट्स को योग, ध्यान, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए पौष्टिक भोजन के साथ-साथ योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं पोषण विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए तथा पोस्टरों के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में पीआई स्टाफ हवलदार जडेजा महेंद्र एवं हवलदार राजेश गंधास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। #vidisha #ncc #JansamparkMP
72 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026