पथरगामा: बीडीओ सह प्रभारी सीओ ने अवैध गिट्टी व कोयला लदे वाहन ज़ब्त किए
अवैध गिट्टी और कोयला ढुलाई पर रोक लगाने को लेकर रविवार को 8:00 बजे दिन में पथरगामा बीडीओ सह प्रभारी सीओ नितेश कुमार गौतम स्वयं सड़क पर उतरे। कार्रवाई के दौरान पथरगामा मुख्य मार्ग से गुजर रहे गिट्टी लोड ट्रैक्टर एवं कोयला लोड जुगाड़ गाड़ी समेत कल तीन वाहन को जप्त किया गया। जब्त वाहन को पथरगामा थाना के हवाले कर दिया गया।