पोलायकलां: कालापीपल में CM दौरे का कांग्रेस ने किया विरोध, 'गो बैक' के नारे; कई कार्यकर्ता हिरासत में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरुवार को काला पीपल दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ताओं ने 'मुख्यमंत्री गो बैक' के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र की घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहनों से शुजालपुर थाने भेजा गया