बक्सर: आरओबी के सर्विस रोड निर्माण पर ग्रामीणों ने जताई चिंता,डीएम से निरीक्षण कर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
Buxar, Buxar | Jul 12, 2026 बक्सर वरूना आरओबी के मरम्मत कार्य के साथ-साथ दोनों ओर सर्विस रोड और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य को लेकर आसपास के ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जो सर्विस रोड और नाली का निर्माण किया जा रहा है, उससे बारिश का पानी नाली में जाने के बजाय घर में जाएगा।