पीरटांड: चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्ती के बीच भंडारीडीह समेत पूरे शहरी क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ईद का त्योहार।
चाक चौबंद सुरक्षा बंदोबस्ती के बीच भंडारीडीह समेत पूरे शहरी क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल फित्र का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।अहले सुबह से ही जहां एक ओर ईद को लेकर लोगों में उत्साह था। वहीं युवा, और वृद्धों के साथ बच्चों ने भी नये नये कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने के आस पास के मस्जिदों व ईदगाह पहुंचे।