थरथरी: डीहा गांव में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने हिलसा-नूरसराय मार्ग को किया जाम
थरथरी प्रखंड के डीहा गांव के ग्रामीणों ने शानिवार की दोपहर तीन बजे पानी की समस्या को लेकर हिलसा - नूरसराय पथ को जाम कर दिया। जाम कर रहे ग्रामीण लोग पानी की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक सड़क को जाम रखा। इस दौरान एक किलो मीटर तक दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन दिनों से पांच वार्ड में पानी नहीं आ रहा है।