थरथरी: चंडी थाना परिसर में लगा जनता दरबार, दो मामलों का किया गया निष्पादन
चंडी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे भूमि विवादों के समाधान को लेकर अंचलाधिकारी मो0 नोमान की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।अंचलाधिकारी मो0 नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता दरबार मे दो नए मामले आए। दोनों पक्षों के कागजातों की सावधानीपूर्वक जांच के बाद दोनों मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।