थरथरी: चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार किशोरी को चंडी पुलिस ने किया बरामद, युवक भी गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार किशोरी को चेरो ओपी के मुशहरी गांव से बरामद कर लिया गया। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जबकि इस मामले में चेरो ओपी के मुशहरी गांव निवासी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी की मां ने शादी के नियत से बहला फुसलाकर भागने के मामले में चंडी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।