मोहनपुर: सारवां थाना क्षेत्र के जियापानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल
सारवां थाना क्षेत्र के जियापानी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ।घटना के संबंध में बलिया चौकी निवासी घायल दिलीप मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी भगवती देवी के साथ चितरा ससुराल जा रहे थे उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का दे दिया।