सारठ: कालीजोत गांव में जमीन विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, दोनों पक्ष द्वारा थाने में दर्ज कराए मामले की जांच में जुटी पुलिस
Sarath, Deoghar | Jun 19, 2026 कालीजोत में जमीन विवाद में 2 पक्षों में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने शुक्रवार शाम 5 बजे थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में एक पक्ष के अब्दुल रहीम ने कुर्बान मियां वगैरह पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इधर दूसरे पक्ष के जमालुद्दीन अंसारी ने असलम अंसारी वगैरह पर घर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दर्ज मामले की छानबीन कर रही है।