Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन पर बोले मंत्री गौरव गौतम, बोले- मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नया इतिहास . . पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलें देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भाजपा सरकार विकास की गति को लगातार आगे बढ़ा रही है और भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में उभर रहा है। गौरव गौतम ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। साथ ही रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देकर सेनाओं का आधुनिकीकरण किया गया �

Palwal, Palwal | Jul 18, 2026

MORE NEWS

होडल में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा और बलेनो कार बरामद
पलवल, 18 जुलाई। सीआईए स्टाफ होडल और थाना होडल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होडल में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा व एक खाली कारतूस बरामद किया है।
सीआईए प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 16 जुलाई की रात धारम पट्टी निवासी सतीश कुमार के घर के पास हवाई फायरिंग हुई थी। एक गोली उनकी छत की ग्रिल से टकराकर आंगन में गिर गई थी। शिकायत के आधार पर थाना होडल में मामला दर्ज कर जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई।
सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रशांत पुत्र सतबीर और ललित पुत्र यशपाल, दोनों निवासी धारम पट्टी, होडल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त HR 50L 5234 नंबर की बलेनो कार, अवैध कट्टा तथा कारतूस बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

होडल में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध कट्टा और बलेनो कार बरामद पलवल, 18 जुलाई। सीआईए स्टाफ होडल और थाना होडल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होडल में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार, एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा व एक खाली कारतूस बरामद किया है। सीआईए प्रभारी पीएसआई अमित कुमार ने बताया कि 16 जुलाई की रात धारम पट्टी निवासी सतीश कुमार के घर के पास हवाई फायरिंग हुई थी। एक गोली उनकी छत की ग्रिल से टकराकर आंगन में गिर गई थी। शिकायत के आधार पर थाना होडल में मामला दर्ज कर जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रशांत पुत्र सतबीर और ललित पुत्र यशपाल, दोनों निवासी धारम पट्टी, होडल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त HR 50L 5234 नंबर की बलेनो कार, अवैध कट्टा तथा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Palwal, Palwal | Jul 18, 2026

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक करेगी संगठन का विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
नारायणगढ़ में हुई बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार कल्याण योजनाओं और सरकार को सौंपे गए मांगपत्र पर हुई विस्तृत चर्चा
नारायणगढ़ (अंबाला), मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नारायणगढ़ में उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार कल्याण योजनाओं तथा हरियाणा सरकार को सौंपे गए मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर भारत के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, अंबाला जिलाध्यक्ष राजीव ऋषि, हरियाणा आईटी सेल संयोजक पीयूष जैन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। नारायणगढ़ से राजेश वर्मा, वीरेंद्र मोहन वालिया, सुशील शर्मा, प्रमोद वर्मा, धर्मवीर कौशिक, सुशील बरौली तथा बराड़ा से अनिल शर्मा और शुभम भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि संगठन की कोर कमेटी ने हरियाणा के प्रत्येक उपमंडल (सब-डिवीजन) में संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक उपमंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ये इकाइयां जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित कर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर समय-समय पर गोष्ठियां, प्रशिक्षण शिविर और पत्रकार हितों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
धरणी ने बताया कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन वर्तमान में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। पिछले छह वर्षों से संगठन पत्रकारों को बिना किसी सदस्यता शुल्क के 10-10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस उपलब्ध करा रहा है। वहीं संस्थापक सदस्यों एवं उनके परिवारों को 33 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल पॉलिसी भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में पत्रकार पेंशन को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करवाने के लिए लगातार प्रयास किए थे। मांग पूरी होने पर संगठन ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनका आभार भी व्यक्त किया था। इसके अलावा पत्रकारों के विरुद्ध मामला दर्ज होने पर सरकारी सुविधाएं बंद करने संबंधी अधिसूचना को निरस्त करवाने में भी संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर पत्रकार हितों से संबंधित विभिन्न मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
संगठन ने मांगपत्र में पत्रकारों की मासिक पेंशन न्यूनतम 30 हजार रुपये करने, पेंशन नियमों को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा पांच वर्ष की अनिवार्य मान्यता (एक्रीडिटेशन) की शर्त समाप्त करने की मांग की है। साथ ही 15 वर्ष की सक्रिय पत्रकारिता पूरी करने वाले पत्रकारों को पेंशन का अधिकार देने और पेंशन की न्यूनतम आयु 58 वर्ष निर्धारित करने का सुझाव भी दिया गया है।
मांगपत्र में सोशल मीडिया नीति को सरल एवं समावेशी बनाने, राजस्थान मॉडल की तर्ज पर पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, पत्रकार की मृत्यु के बाद परिवार को पारिवारिक पेंशन देने, सरकारी बसों में पत्रकारों के लिए सीटें आरक्षित करने तथा निजी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है।
इसके अतिरिक्त पंचकूला में संगठन के मुख्यालय के लिए रियायती दरों पर सरकारी भूमि उपलब्ध कराने, पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजनाएं शुरू करने तथा पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा संस्थानों एवं सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई है।
धरणी ने कहा कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन पहले भी कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पत्रकारों की आर्थिक सहायता करती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार पत्रकार कल्याण से जुड़े इन सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के पत्रकारों को अधिक सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक करेगी संगठन का विस्तार : चंद्र शेखर धरणी नारायणगढ़ में हुई बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार कल्याण योजनाओं और सरकार को सौंपे गए मांगपत्र पर हुई विस्तृत चर्चा नारायणगढ़ (अंबाला), मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नारायणगढ़ में उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार कल्याण योजनाओं तथा हरियाणा सरकार को सौंपे गए मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उत्तर भारत के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, अंबाला जिलाध्यक्ष राजीव ऋषि, हरियाणा आईटी सेल संयोजक पीयूष जैन सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। नारायणगढ़ से राजेश वर्मा, वीरेंद्र मोहन वालिया, सुशील शर्मा, प्रमोद वर्मा, धर्मवीर कौशिक, सुशील बरौली तथा बराड़ा से अनिल शर्मा और शुभम भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि संगठन की कोर कमेटी ने हरियाणा के प्रत्येक उपमंडल (सब-डिवीजन) में संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक उपमंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा पांच सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ये इकाइयां जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित कर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही उपमंडल एवं ब्लॉक स्तर पर समय-समय पर गोष्ठियां, प्रशिक्षण शिविर और पत्रकार हितों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धरणी ने बताया कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन वर्तमान में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। पिछले छह वर्षों से संगठन पत्रकारों को बिना किसी सदस्यता शुल्क के 10-10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और टर्म इंश्योरेंस उपलब्ध करा रहा है। वहीं संस्थापक सदस्यों एवं उनके परिवारों को 33 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल पॉलिसी भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में पत्रकार पेंशन को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करवाने के लिए लगातार प्रयास किए थे। मांग पूरी होने पर संगठन ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनका आभार भी व्यक्त किया था। इसके अलावा पत्रकारों के विरुद्ध मामला दर्ज होने पर सरकारी सुविधाएं बंद करने संबंधी अधिसूचना को निरस्त करवाने में भी संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर पत्रकार हितों से संबंधित विभिन्न मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आग्रह किया गया है। संगठन ने मांगपत्र में पत्रकारों की मासिक पेंशन न्यूनतम 30 हजार रुपये करने, पेंशन नियमों को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा पांच वर्ष की अनिवार्य मान्यता (एक्रीडिटेशन) की शर्त समाप्त करने की मांग की है। साथ ही 15 वर्ष की सक्रिय पत्रकारिता पूरी करने वाले पत्रकारों को पेंशन का अधिकार देने और पेंशन की न्यूनतम आयु 58 वर्ष निर्धारित करने का सुझाव भी दिया गया है। मांगपत्र में सोशल मीडिया नीति को सरल एवं समावेशी बनाने, राजस्थान मॉडल की तर्ज पर पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, पत्रकार की मृत्यु के बाद परिवार को पारिवारिक पेंशन देने, सरकारी बसों में पत्रकारों के लिए सीटें आरक्षित करने तथा निजी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। इसके अतिरिक्त पंचकूला में संगठन के मुख्यालय के लिए रियायती दरों पर सरकारी भूमि उपलब्ध कराने, पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजनाएं शुरू करने तथा पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा संस्थानों एवं सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई है। धरणी ने कहा कि मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन पहले भी कैंसर, किडनी प्रत्यारोपण और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पत्रकारों की आर्थिक सहायता करती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार पत्रकार कल्याण से जुड़े इन सुझावों पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के पत्रकारों को अधिक सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

Palwal, Palwal | Jul 18, 2026

फर्जी एम्बुलेंस में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 59 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
पलवल, 18 जुलाई। पलवल पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एम्बुलेंस की आड़ में की जा रही अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने केएमपी एक्सप्रेसवे के निकट नाकाबंदी के दौरान लाल-नीली बत्ती लगी एक नकली एम्बुलेंस को पकड़कर उसमें से 59 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के संबंध में सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल रवीन्द्र को गुप्त सूचना मिली थी कि एक फर्जी एम्बुलेंस में शराब भरकर राजस्थान के कोटा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बहोला गांव के पास पलवल-नूंह मार्ग पर केएमपी रोड के निकट नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद संदिग्ध एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने नाके से करीब 50 मीटर पहले ही वाहन रोक दिया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर चालक और उसके साथी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में मरीज या चिकित्सा उपकरण की बजाय सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई 59 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर शराब की गिनती कराई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक निवासी बादली (झज्जर) और सलीम निवासी रामनगर कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने अवैध शराब और फर्जी एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर थाना सदर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

फर्जी एम्बुलेंस में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 59 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार पलवल, 18 जुलाई। पलवल पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एम्बुलेंस की आड़ में की जा रही अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने केएमपी एक्सप्रेसवे के निकट नाकाबंदी के दौरान लाल-नीली बत्ती लगी एक नकली एम्बुलेंस को पकड़कर उसमें से 59 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के संबंध में सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल रवीन्द्र को गुप्त सूचना मिली थी कि एक फर्जी एम्बुलेंस में शराब भरकर राजस्थान के कोटा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बहोला गांव के पास पलवल-नूंह मार्ग पर केएमपी रोड के निकट नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने नाके से करीब 50 मीटर पहले ही वाहन रोक दिया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर चालक और उसके साथी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में मरीज या चिकित्सा उपकरण की बजाय सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई 59 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर शराब की गिनती कराई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक निवासी बादली (झज्जर) और सलीम निवासी रामनगर कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने अवैध शराब और फर्जी एम्बुलेंस को कब्जे में लेकर थाना सदर पलवल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।

Palwal, Palwal | Jul 18, 2026

भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन पर बोले मंत्री गौरव गौतम, बोले- मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नया इतिहास . . पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलें देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भाजपा सरकार विकास की गति को लगातार आगे बढ़ा रही है और भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में उभर रहा है। गौरव गौतम ने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। साथ ही रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देकर सेनाओं का आधुनिकीकरण किया गया � - Palwal News