सांगानेर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा- लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने विपक्षी नेताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया जा रहा।