भोरे: बखरिया गांव में घटित घटनास्थल पर FSL टीम ने क्राइम सीन की जांच की, मौके से साक्ष्य किए एकत्रित
भोरे थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में मंगलवार को घटित घटनास्थल पर क्राइम सीन की जांच करने FSL की टीम पहुंची। इस दौरान आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किया गया। जानकारी के मुताबिक बखरिया में फसल बर्बाद करने से मना करने पर कुदाल से हमला कर दंपति सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मामले में दंपति की हालत गंभीर बताई जा रही है।