भोरे: भोरे के अंचल कार्यालय में खारिज दाखिल के नाम पर होती हैं अवैध वसूली, पीड़ित एक किसान ने लगाया गंभीर आरोप
भोरे के अंचल कार्यालय में खारिज दाखिल के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। खारिज दाखिल के नाम पर संबंधित कर्मियों द्वारा मोटी रकम मांगी जाती है। ये मामला तब है जब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। जगदारी बनकटा के एक पीड़ित किसान ने गंभीर आरोप लगाकर मीडिया को बताया कि पैसे के कारण मेरा खारिज दाखिल नहीं हो पा रहा था। जब पैसा दिया तो मेरा खारिज दाखिल हुआ।