भोरे: भोरे में 1 सितंबर से भाजपा चलाएगी सदस्यता अभियान, लालाछापर में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
भोरे विधानसभा क्षेत्र के सिसई मंडल के लालाछापर में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के नामित कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक सितंबर से भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबास सिंह तौमौर ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए मार्गदर्शन दिया।