भोरे: भोरे थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शांति समिति की हुई बैठक, दिए गए कई उचित दिशा निर्देश
थाना परिसर में शनिवार को चेहल्लुम को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कई उचित दिशा निर्देश दिए गए। थाना अध्यक्ष ने मौजूद लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से चेहल्लुम पर और श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाने के साथ साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।