भोरे: भोरे थाना पुलिस ने कार्रवाई कर 360 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी की जब्त
भोरे थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उत्तरप्रदेश से शराब की खेप लेकर आ रहे एक तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक भोरे थानाध्यक्ष संदीप कुमार को सूचना मिली थी की एक बाइक सवार बाइक पर शराब लेकर उत्तरप्रदेश से आ रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की । गिरफ्तार तस्कर की पहचान लामिचौर निवासी के रूप में हुई है।