भोरे: कवलरही के पास एक कार में छुपाकर ले जा रहे 24.3 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने किया बरामद, शामिल दो लोगों को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के कवलरही के समीप एक कार में छुपा कर ले जा रहे 24.3 लीटर विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त कर शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक भरे थाना क्षेत्र के भोरे दुर्गा मंदिर से कवलरही की ओर जाने वाली पथ पर मुर्गी फार्म के पास पुलिस ने कार्रवाई की। जिसमें एक कार से 8 पीएम नामक विदेशी शराब बरामद किया गया।