खलीलाबाद: धनघटा तहसील में उपनिबंधक कार्यालय को शिफ्ट करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
धनघटा तहसील में उपनिबंधक कार्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य द्वार पर मेज लगाकर अधिकारियों के प्रवेश को रोकने का प्रयास किया। उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर कार्यालय बनने से जनता को सुविधा मिलेगी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी