सकलडीहा: टेढ़ी पुलिया के पास गौतस्करी पर कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन और गोवंश बरामद
बलुआ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से गोवंश तस्करी का खुलासा करते हुए नंदू सिंह निवासी गाजीपुर को गिरफ्तार किया। वाहन से एक गाय बरामद हुई, जिसे वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन सीज कर गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।