डीडवाना: राज-सेस कॉलेज में संविदा नियुक्तियों का विरोध, शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को दिया ज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राजस्थान के सरकारी कॉलेज में राजशेष योजना के तहत की जा रही संविदा नियुक्तियों को लेकर विरोध जताया। उन्होंने इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि 374 में से 260 महाविद्यालयों में एक भी स्थाई शिक्षक नहीं है। संविदा पर नियुक्ति करना शिक्षा जगत के साथ अन्याय है।