डीडवाना: डीडवाना में प्रशासनिक सुधार विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक, कलेक्टर सहित 60% स्टाफ नदारद, PWD ऑफिस के लगे मिले ताले
प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने डीडवाना के 14 सरकारी कार्यालय में अचानक छापेमारी की। शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम में कार्रवाई को अंजाम दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और adm खुद ही अनुपस्थित मिले। पीडब्ल्यूडी ऑफिस पर ताले लगे हुए मिले। टीम ने कहा कि लगता है कि कलेक्टर का जिले में कोई प्रभाव नहीं है।