इकौना: सनसाइन स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से गन्ना विभाग के सीडीओ घायल, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बहराइच रेफर
सनसाइन स्कूल के पास गन्ना विभाग के सीडीओ को ट्रक ने टक्कर मार दिया। वहीं चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जबकि हादसे में गन्ना विभाग के सीडीओ की हालत गंभीर बताई जा रही।वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से नाजुक हालत में बहराइच रेफर किया गया है। बताया जा रहा की घायल बलरामपुर चीनी मिल में तैनात हैं।जो इकौना गन्ना केंद्रों से वापस बलरामपुर जा रहे थे।