इकौना: तिलकपुर में घर में फंदे से लटकता मिला एक युवक का शव, पीएम के लिए शव भेजा, कार्रवाई में जुटी पुलिस
तिलकपुर मे एक युवक का उसी के घर मे फंदे से लटकता शव पाया गया है।बताया जा रहा की बीती शनिवार रात युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था, जो आज रविवार देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो फंदे से शव लटक रहा था,वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी है।